Collector
लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव, संसद में 16 अप्रैल को बिल पेश, सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी | Collector
लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव, संसद में 16 अप्रैल को बिल पेश, सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी
Rajasthan Patrika

लोकसभा सीटों में महिलाओं को 33% आरक्षण देने का प्रस्ताव, संसद में 16 अप्रैल को बिल पेश, सीटें 850 तक बढ़ाने की तैयारी

Women’s Reservation Bill: देश की राजनीति में महिला प्रतिनिधित्व को बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया जा रहा है। लंबे समय से चर्चा में रहा महिला आरक्षण मुद्दा अब लागू होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है। इसी कड़ी में 16 अप्रैल को संसद में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने की तैयारी है, जिसमें लोकसभा की सीटों की संख्या बढ़ाने का प्रस्ताव शामिल है। सरकार इस योजना के तहत एक संविधान संशोधन बिल, परिसीमन कानून से जुड़ा बिल और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए एक सक्षम विधेयक पेश करने जा रही है। इसका उद्देश्य 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को जल्द से जल्द लागू करना है, ताकि संसद और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।

Go to News Site