Collector
पंजाब में बड़ा हादसा, बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत और 21 घायल | Collector
पंजाब में बड़ा हादसा, बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत और 21 घायल
Rajasthan Patrika

पंजाब में बड़ा हादसा, बस पलटने से 6 श्रद्धालुओं की मौत और 21 घायल

पंजाब में मंगलवार की रात को एक भीषण हादसा हो गया। राज्य के फतेहगढ़ साहिब जिले में श्रद्धालुओं से भरी एक बस पलट गई जिससे हाहाकार मच गया। यह बस आनंदपुर साहिब से फतेहगढ़ साहिब लौट रही थी और इसी दौरान बेकाबू होकर अचानक पलट गई। यह हादसा मंगलवार की रात करीब 10 बजे फतेहगढ़ साहिब के बस्सी पठाना में मोरिंडा-चुन्नी रोड क्षेत्र पर हिम्मतपुरा के करीब हुआ।

Go to News Site