Sudarshan News
बिहार की राजनीति में इन दिनों नई सरकार के गठन को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। संभावित मंत्रियों के नाम भी सामने आने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार किया जा सकता है। वहीं गृह विभाग और विधानसभा स्पीकर का पद भाजपा के पास ही रहने की संभावना जताई जा रही है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य की कमान अब सम्राट चौधरी संभालते नजर आ रहे हैं। उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना जा चुका है और वे 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। जेडीयू से संभावित मंत्री जेडीयू की ओर से जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है, उनमें सुनील कुमार, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, मदन सहनी, जमा खान और लेसी सिंह के नाम प्रमुख हैं। बीजेपी से संभावित चेहरे भाजपा और सहयोगी दलों की ओर से कई नेताओं के नाम चर्चा में हैं। इनमें विजय कुमार सिन्हा, संजय सरावगी, दिलीप जायसवाल, मंगल पांडेय, रामकृपाल यादव, श्रेयसी सिंह, रमा निषाद और प्रमोद कुमार चंद्रवंशी जैसे नेता शामिल बताए जा रहे हैं। इसके अलावा सहयोगी दलों से जीतन राम मांझी, संतोष सुमन, चिराग पासवान और उपेंद्र कुशवाहा जैसे नाम भी संभावित सूची में हैं। डिप्टी सीएम पद को लेकर तस्वीर साफ जानकारी के अनुसार, सम्राट चौधरी के साथ जेडीयू के विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव उपमुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। इनके साथ कुछ अन्य नेताओं के भी शपथ लेने की संभावना है। राज्यपाल के समक्ष पेश किया दावा एनडीए विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी ने सहयोगी दलों के नेताओं के साथ राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान कई वरिष्ठ नेता भी उनके साथ मौजूद रहे। बैठक के बाद सभी नेता सीधे राजभवन पहुंचे और औपचारिक रूप से सरकार गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई।
Go to News Site