Sudarshan News
बिहार में बुधवार सुबह राजनीतिक बदलाव के बीच सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। पटना स्थित लोकभवन में आयोजित समारोह में राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। यह बिहार के राजनीतिक इतिहास में एक अहम क्षण माना जा रहा है, क्योंकि पहली बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) का कोई नेता मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाल रहा है। डिप्टी सीएम के तौर पर जेडीयू के दो नेताओं ने ली शपथ मुख्यमंत्री के साथ ही जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के कार्यक्रम में केवल इन्हीं तीन नेताओं ने शपथ ग्रहण की है। वहीं नई एनडीए सरकार के गठन के बाद भी कैबिनेट में कई मंत्री पद अभी खाली बताए जा रहे हैं, जिन पर आगे विस्तार के दौरान नियुक्तियां की जाएंगी। भव्य समारोह में कई बड़े नेता रहे मौजूद शपथ ग्रहण समारोह में राष्ट्रीय और राज्य स्तर के कई बड़े नेता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान, जीतन राम मांझी इन सभी नेताओं की मौजूदगी ने समारोह को और अधिक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण बना दिया। चिराग पासवान ने दी शुभकामनाएं, की मुलाकात शपथ ग्रहण से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की और उन्हें बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि उन्हें विश्वास है कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और समृद्धि के नए स्तर पर पहुंचेगा। Union Minister Chirag Paswan tweets - "Today, I met with my brother Samrat Chaudhary before he took the oath as the Chief Minister of Bihar in Patna and congratulated him on being elected as the leader of the NDA legislature party, extending my best wishes. I am fully confident… pic.twitter.com/7nxG1vlGUi — ANI (@ANI) April 15, 2026
Go to News Site