Dainik Bhaskar
एमबी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार (15 अप्रैल) को सीएम हाउस में आयोजित एक कार्यक्रम में परिणाम जारी किया। इस बार का रिजल्ट पिछले 16 सालों में सबसे बेहतर रहा है। छात्राओं ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन कर बाजी मारी है। भोपाल की खुशी राय और चांदनी विश्वकर्मा ने मेरिट में पहला स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं। खुशी शिवाजी नगर स्थित सुभाष एक्सीलेंस स्कूल और चांदनी गुरुदेव शिक्षा केन्द्र नीलबड़, भोपाल की छात्रा हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब 7 मई 2026 से द्वितीय अवसर परीक्षा आयोजित की जाएगी, और विद्यार्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 18002330175 भी जारी किया गया है। 5 पॉइंट्स में जानिए 12वीं के रिजल्ट का सार 10 फरवरी से 7 मार्च तक हुई थी परीक्षा एमपी बोर्ड की हायर सेकेंडरी परीक्षा 10 फरवरी से 7 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में कुल 6,89,746 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिनमें 6,13,634 नियमित और 76,112 स्वाध्यायी परीक्षार्थी थे। स्टूडेंट्स रिजल्ट देखने लिए इन लिंक पर क्लिक करें स्टूडेंट्स घर बैठे अपना रिजल्ट देखने के लिए ऑफिशियल लिंक https://mpbse.mponline.gov.in और https://www.digilocker.gov.in/web/dashboard/issuers पर क्लिक कर सकते हैं। सरकारी स्कूलों ने किया बेहतर प्रदर्शन सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 80.43% रहा। यह प्राइवेट स्कूलों के 69.67% से काफी ज्यादा है। इससे सरकारी स्कूलों का प्रदर्शन मजबूत होता दिख रहा है। रिजल्ट का मिनट-टु-मिनट अपडेट देखने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
Go to News Site