AajTak
ग्रेटर नोएडा में वर्कर्स के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है. पूरे गौतम बुद्ध नगर जोन में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और औद्योगिक क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखी जा रही है. डीसीपी प्रवीन रंजन सिंह की अगुवाई में पीएसी के साथ औद्योगिक इलाकों में फ्लैग मार्च और पैदल गश्त की जा रही है. पुलिस उन स्थानों पर तुरंत पहुंच रही है, जहां से श्रमिकों के इकट्ठा होने की सूचना मिलती है. कासना के साइट 5 एरिया में भी भारी पुलिस बल के साथ मार्च किया गया. डीसीपी ने बताया कि पूरे क्षेत्र में स्थिति सामान्य और शांतिपूर्ण है. उन्होंने कहा कि शिव नाडर यूनिवर्सिटी के पास मिली प्रदर्शन की सूचना पर लोगों को समझाकर शांत किया गया, जिसके बाद वे अपने कार्य पर लौट गए. फिलहाल पूरे जोन में शांति बनी हुई है.
Go to News Site