Collector
अंबेडकर जयंती पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरू | Collector
अंबेडकर जयंती पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरू
Sudarshan News

अंबेडकर जयंती पर CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान; ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरू

अंबेडकर जयंती के अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्यवासियों को एक नई योजना की सौगात दी। जालंधर जिले के आदमपुर क्षेत्र के गांव उदेशियां में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में उन्होंने ‘मुख्यमंत्री मावां-धीयां सत्कार योजना’ की शुरुआत की। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं और बेटियों के सम्मान तथा सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास कर रही है। नई योजना का उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को और मजबूत करना और उन्हें सम्मान दिलाना है। कार्यक्रम स्थल गांव उदेशियां अपनी सामाजिक संरचना और विकास के कारण भी चर्चा में रहा। यहां अनुसूचित जाति समुदाय की करीब 65% आबादी है, जबकि शिक्षा का स्तर लगभग 90% तक पहुंच चुका है। इसके अलावा, गांव का लिंग अनुपात भी राज्य के औसत से बेहतर है—यहां प्रति 1000 लड़कों पर 984 लड़कियां हैं, जबकि पूरे पंजाब का औसत इससे कम बताया जाता है। आदमपुर विधानसभा क्षेत्र राजनीतिक रूप से भी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस क्षेत्र से जुड़े नेता पवन टीनू पहले शिरोमणि अकाली दल से विधायक रह चुके हैं और अब आम आदमी पार्टी से जुड़े हुए हैं। वर्तमान में वे पंजाब राज्य सहकारी कृषि विकास बैंक के चेयरमैन भी हैं। ‘मुख्यमंत्री मांवां-धीयां सत्कार योजना’ को राज्य में महिलाओं और बेटियों के सम्मान को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम पहल के रूप में देखा जा रहा है। सरकार का मानना है कि इस तरह की योजनाएं समाज में सकारात्मक बदलाव लाने में सहायक साबित होंगी।

Go to News Site