Collector
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की 28-30 अप्रेल को होगी बैठक, क्या न्यूनतम वेतन बढ़ेगा ? | Collector
8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की 28-30 अप्रेल को होगी बैठक, क्या न्यूनतम वेतन बढ़ेगा ?
Rajasthan Patrika

8th Pay Commission: आठवें वेतन आयोग की 28-30 अप्रेल को होगी बैठक, क्या न्यूनतम वेतन बढ़ेगा ?

8th Pay Commission : केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर हलचल तेज़ हो गई है। वेतन संशोधन की उम्मीदों के बीच, सरकार ने आधिकारिक तौर पर परामर्श प्रक्रिया शुरू कर दी है। आठवें वेतन आयोग के के उप सचिव अभय एन. सहाय की ओर से जारी आधिकारिक मेमोरेंडम के अनुसार आठवें वेतन आयोग की पहली अहम बैठक 28, 29 और 30 अप्रेल को नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इन बैठकों में कर्मचारी संगठनों और यूनियनों को अपनी मांगें और सुझाव आयोग के समक्ष रखने का मौक़ा मिलेगा। इस बड़े क़दम से देश के क़रीब 49 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को बड़ा फ़ायदा होने की उम्मीद है।

Go to News Site