Rajasthan Patrika
Sukhoi-30 MKI Glide Bomb: वैश्विक राजनीति के मंच पर जब दुनिया की महाशक्तियां मिडिल-ईस्ट के संघर्षों में उलझी हुई हैं, तब भारत ने अपनी सैन्य क्षमता को चुपचाप अपग्रेड करने में जुटा हुआ है। दरअसल, भारतीय वायुसेना के बाहुबली माने जाने वाले सुखोई-30 MKI फाइटर जेट को अब रूसी तकनीक पर आधारित 1500 किलोग्राम के वजनी हाई पेनिट्रेशन गाइडेड ग्लाइड बम से UPAB-1500B से लैस कर रहा है। भारत इसके ही स्थान पर रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) द्वारा विकसित स्वदेशी गौरव (1000 किलो) और गौतम’ (550 किलो) से भी लैस करने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है, ताकि युद्ध जैसी स्थिति में विदेशी आपूर्ति पर निर्भर न रहना पड़े। यह विकास न केवल भारत की आत्मनिर्भरता को दर्शाता है, बल्कि आधुनिक युद्धक्षेत्र में बिना नुकसान उठाए दुश्मन को अधिकतम नुकसान की रणनीति को भी पुख्ता करता है।
Go to News Site