Collector
बंगाल बॉर्डर पर चुनावी हकीकतः 569 KM की खुली सरहद और सम्मान की जंग, घुसपैठियों पर घमासान | Collector
बंगाल बॉर्डर पर चुनावी हकीकतः 569 KM की खुली सरहद और सम्मान की जंग, घुसपैठियों पर घमासान
Rajasthan Patrika

बंगाल बॉर्डर पर चुनावी हकीकतः 569 KM की खुली सरहद और सम्मान की जंग, घुसपैठियों पर घमासान

टाकी बॉर्डर से पश्चिम बंगाल के इस आखिरी छोर के आसपास खड़ी ऐतिहासिक हवेलियां खामोश हैं, लेकिन शाम के वक्त जब ऐतिहासिक राजबाड़ी घाट पर सूरज ढलता है तो इछामती नदी के शांत पानी के ऊपर से एक आवाज तैरती हुई आती है। यह बांग्लादेश के सतखिरा जिले के किसी गांव से आने वाली अजान है। कुछ ही पलों में भारत की ओर से मंदिरों के घंटों की आवाज भी हवा में घुल-मिल जाती है। यह दृश्य जितना सुकून देने वाला है, यहां की चुनावी हकीकत उतनी ही बेचैन करने वाली है। यहां सरहदें कंटीली तारों से नहीं, बल्कि लहरों से तय होती हैं और इस बार उन लहरों में ‘संदेशखाली’ का शोर भी समाहित है।

Go to News Site