AajTak
पश्चिम बंगाल के हावड़ा में उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब बीजेपी नेता शुवेंदु अधिकारी के रोड शो के दौरान हंगामा हुआ. ये रोड शो बीजेपी उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित किया गया था. आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश की और मौके पर ‘जय बांग्ला’ के नारे भी लगाए. जिसके बाद शुवेंदु भी गुस्से में आ गए और 'टीएमसी हटाओ, बंगाल बचाओ' का नारा लगाने लगे. देखिए वीडियो.
Go to News Site