Sudarshan News
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार (16 अप्रैल 2026) को होशियारपुर जिले के टांडा में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में करीब 150 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि सरकार राज्य के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है। ਅੱਜ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਦੇ ਟਾਂਡਾ ਵਿਖੇ ₹150 ਕਰੋੜ ਦੀ ਲਾਗਤ ਵਾਲੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰਾਜੈਕਟਾਂ ਦੇ ਉਦਘਾਟਨ ਮੌਕੇ ਰੱਖੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਵਿੱਚ ਸ਼ਿਰਕਤ ਕੀਤੀ। ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਸੂਬੇ ਦੇ ਬੁਨਿਆਦੀ ਢਾਂਚੇ ਅਤੇ ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਨੂੰ ਨਵੀਂਆਂ ਬੁਲੰਦੀਆਂ 'ਤੇ ਲੈ ਕੇ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਲਾਕੇ ਦੀਆਂ ਲਿੰਕ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਲਈ ₹141.88… pic.twitter.com/gBNEaBf55s — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 15, 2026 मुख्यमंत्री ने बताया कि क्षेत्र की लिंक सड़कों के नवीनीकरण के लिए 141.88 करोड़ रुपये की परियोजनाएं जनता को समर्पित की गई हैं। इसके अलावा, गुरुद्वारा रामपुर खेड़ा साहिब (Gurdwara Rampur Khera Sahib) जाने वाली संगत की सुविधा के लिए 2.39 करोड़ रुपये की लागत से एक हाई लेवल ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर विस्तार किया जा रहा है। छह गांवों में 3.30 करोड़ रुपये की लागत से हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित किए जाएंगे, जबकि गढ़दीवाला में 1.35 करोड़ रुपये की लागत से शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाया जाएगा। इसके साथ ही तलवंडी दादियां गांव में 1.54 करोड़ रुपये की जल आपूर्ति परियोजना भी शुरू की गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य हर नागरिक को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना और समृद्ध पंजाब का निर्माण करना है।
Go to News Site