Sudarshan News
पंजाब के जालंधर में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आम आदमी पार्टी के स्वयंसेवकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने स्वयंसेवकों के उत्साह और सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि उनका जोश पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। ਅੱਜ ਜਲੰਧਰ ਵਿਖੇ, ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨਾਲ ਬੈਠਕ ਕੀਤੀ। ਉਹਨਾਂ 'ਚ ਜੋਸ਼ ਅਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਵੇਖ ਕੇ ਬਹੁਤ ਖੁਸ਼ੀ ਹੋਈ। ਵਲੰਟੀਅਰਾਂ ਨਾਲ ਦਿਲ ਦੀਆਂ ਗੱਲਾਂ ਸਾਂਝੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਅਤੇ ਹਲਕਿਆਂ ਦੇ ਕੰਮਾਂ ਤੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਲੈਕੇ ਵਿਚਾਰ ਚਰਚਾ ਹੋਈ। ਸਭ ਨੂੰ ਘਰ-ਘਰ ਜਾ ਕੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਲੋਕ ਪੱਖੀ ਨੀਤੀਆਂ ਤੋਂ ਜਾਣੂ ਕਰਵਾਉਣ ਲਈ ਅਤੇ ਹੋਰ… pic.twitter.com/3kUUqWOH3i — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 15, 2026 बैठक में उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में चल रहे विकास कार्यों और भविष्य की योजनाओं को लेकर विचार साझा किए। साथ ही, उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकार की जनहितैषी नीतियों और योजनाओं की जानकारी दें, ताकि अधिक से अधिक लोग इनका लाभ उठा सकें। मुख्यमंत्री मान ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा मेहनती कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने का अवसर देती है और उन्हें जिम्मेदार पदों पर नियुक्त करती है। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में भी योग्य कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अवसर प्रदान किए जाएंगे। सरकार जनता के कल्याण और राज्य के समग्र विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
Go to News Site