Collector
कॉर्पोरेट संस्थानों में कथित धर्मांतरण और 'लव जिहाद' के खिलाफ VHP का दिल्ली-व्यापी प्रदर्शन आज | Collector
कॉर्पोरेट संस्थानों में कथित धर्मांतरण और  'लव जिहाद' के खिलाफ VHP का दिल्ली-व्यापी प्रदर्शन आज
Sudarshan News

कॉर्पोरेट संस्थानों में कथित धर्मांतरण और 'लव जिहाद' के खिलाफ VHP का दिल्ली-व्यापी प्रदर्शन आज

दिल्ली के प्रतिष्ठित कॉर्पोरेट संस्थानों (जैसे TCS, टाटा, महिंद्रा व अन्य) में हिंदू कर्मचारियों के विरुद्ध बढ़ते षड्यंत्रों, सुनियोजित धर्मांतरण के प्रयासों, 'लव जिहाद' जैसी अनैतिक गतिविधियों और कर्मचारियों के शोषण के विरुद्ध विश्व हिंदू परिषद, इंद्रप्रस्थ (दिल्ली) कल एक निर्णायक विरोध प्रदर्शन करने जा रही है। संगठन के अनुसार, इन मुद्दों के खिलाफ कल दिल्ली में एक बड़ा विरोध प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इसमें राजधानी के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया गया है कि दिल्ली के सभी 8 विभागों और 30 जिलों से हजारों कार्यकर्ता अलग-अलग स्थानों पर सड़कों पर उतरकर अपना विरोध दर्ज कराएंगे। साथ ही, स्थानीय स्तर पर भी प्रदर्शन आयोजित किए जाने की योजना है। प्रदर्शन में जिन प्रमुख विषयों को लेकर नाराज़गी जताई जा रही है, उनमें शामिल हैं, कॉर्पोरेट संस्थानों में कथित धर्मांतरण संबंधी गतिविधियों पर रोक की मांग। महिला कर्मचारियों के प्रति कथित मानसिक और सांस्कृतिक शोषण के मामलों पर सख्त कार्रवाई की मांग। कार्यस्थल पर धार्मिक पहचान (जैसे तिलक और कलावा) के आधार पर भेदभाव के आरोपों पर जांच और कार्रवाई की मांग। संगठन ने अपनी मांगों में कहा है कि, कॉर्पोरेट क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कथित धर्मांतरण गतिविधियों पर तुरंत रोक लगाई जाए। महिला कर्मचारियों की सुरक्षा और कार्यस्थल पर सम्मान सुनिश्चित करने के लिए कठोर नीति बनाई जाए। धार्मिक प्रतीकों के आधार पर भेदभाव करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई कर उन्हें सेवा से हटाया जाए।

Go to News Site