News18 India
अब आंटी कहना पड़ सकता है महंगा, जी हां..अक्सर हंसी-मजाक में हम अपने बड़े को मजाक-मजाक में 'आंटी' या 'अंकल' बोल देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही शब्द आपकी जेब पर लाखों का बोझ डाल सकता है? जी हां, लंदन में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जहां एक Colleague को बार-बार 'आंटी' बुलाना एक शख्स को बहुत महंगा पड़ गया. बात इतनी बढ़ गई कि मामला कोर्ट की चौखट तक पहुंच गया और अंत में कानून ने इसे सम्मान नहीं बल्कि 'Harassment' बता दिया. दरअसल, यह पूरा मामला लंदन के वेस्ट लंदन NHS ट्रस्ट का बताया जा रहा है, जहां हेल्थकेयर असिस्टेंट Ilda Esteves ने अपने टीम लीडर Charles Oppong के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. इल्डा का आरोप था कि उन्हें बार-बार 'आंटी' कहकर बुलाया जा रहा था. इल्डा ने कई बार उनसे मना की कि उन्हें उनके नाम से बुलाया जाए, लेकिन वे नहीं माने. जिसके बाद Watford Employment Trybunal ने अपना फैसला सुनाते हुए वेस्ट लंदन NHS ट्रस्ट को आदेश दिया कि वे इल्डा को ₹1,425 पाउंड का मुआवजा दें. जो लगभग 1.5 लाख रुपये है.
Go to News Site