Collector
CM भगवंत मान सरकार का बड़ी सौगात; 57.80 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ | Collector
CM भगवंत मान सरकार का बड़ी सौगात; 57.80 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ
Sudarshan News

CM भगवंत मान सरकार का बड़ी सौगात; 57.80 करोड़ की सड़क परियोजनाओं का किया शुभारंभ

अमृतसर जिले के अटारी क्षेत्र में आज कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया और उन्हें जनता को समर्पित किया गया। इस अवसर पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सीमावर्ती इलाके, जिन्हें लंबे समय तक पिछली सरकारों ने नजरअंदाज किया, अब राज्य सरकार के प्रयासों से तेजी से विकास की राह पर आगे बढ़ रहे हैं। ਅੱਜ ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੇ ਅਟਾਰੀ ਵਿਖੇ ਸੜਕਾਂ ਦੇ ਨਵੀਨੀਕਰਨ ਦੇ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦਾ ਉਦਘਾਟਨ ਕਰਕੇ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੂੰ ਲੋਕ ਸਮਰਪਿਤ ਕੀਤਾ। ਜੋ ਸਰਹੱਦੀ ਖੇਤਰ ਪਿਛਲੀਆਂ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵੇਲੇ ਦਹਾਕਿਆਂ ਤੱਕ ਅਣਗੌਲੇ ਰਹੇ, ਅੱਜ ਉਹ ਸਾਡੀ ਸਰਕਾਰ ਦੀਆਂ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ਾਂ ਸਦਕਾ 'ਰੰਗਲੇ ਪੰਜਾਬ' ਦੇ ਮੋਹਰੀ ਹਲਕੇ ਬਣਨ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਇਸ ਵਿਕਾਸ ਮੁਹਿੰਮ… pic.twitter.com/9A9kYGJXJI — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 17, 2026 विकास अभियान के तहत अटारी विधानसभा क्षेत्र में 121 संपर्क सड़कों के नवीनीकरण के लिए ₹57.80 करोड़ की परियोजनाएं शुरू की गई हैं। सरकार का दावा है कि इन परियोजनाओं से स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी और ग्रामीण कनेक्टिविटी मजबूत होगी। शिक्षा और स्वास्थ्य में सुधार पर जोर मुख्यमंत्री ने बताया कि अमृतसर जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी बड़े बदलाव किए जा रहे हैं। ‘स्कूल ऑफ एमिनेंस’ और ‘आम आदमी क्लीनिक’ लोगों को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। इसके साथ ही अजनाला में ₹15 करोड़ की लागत से एक नया सरकारी कॉलेज भी तैयार किया जा रहा है। सरकार ने किसानों की सुविधा के लिए नहरों और जलमार्गों के पुनरुद्धार पर भी जोर दिया है। लगभग ₹6500 करोड़ की लागत से इस परियोजना के तहत 1400 से अधिक गांवों तक सिंचाई के लिए पानी पहुंचाया जा रहा है, जिससे कृषि क्षेत्र को मजबूती मिलने का दावा किया गया है। सीमावर्ती किसानों की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के साथ बातचीत कर सीमा पर फेंसिंग को आगे बढ़ाने पर सहमति बनी है। इसके अलावा, नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाने के लिए सीमा क्षेत्रों में ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ भी स्थापित किया गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और इन परियोजनाओं से सीमावर्ती क्षेत्र को एक मजबूत और विकसित क्षेत्र के रूप में स्थापित किया जाएगा।

Go to News Site