Collector
फैज को भाया सत्य सनातन... बने सोनू चौहान, कालीबाड़ी मंदिर में की 'घर वापसी'; बोले- भगवान शिव के प्रति मेरी आस्था | Collector
फैज को भाया सत्य सनातन... बने सोनू चौहान, कालीबाड़ी मंदिर में  की 'घर वापसी'; बोले- भगवान शिव के प्रति मेरी आस्था
Sudarshan News

फैज को भाया सत्य सनातन... बने सोनू चौहान, कालीबाड़ी मंदिर में की 'घर वापसी'; बोले- भगवान शिव के प्रति मेरी आस्था

शाहजहांपुर के कालीबाड़ी मंदिर में गुरुवार (16 अप्रैल 2026) को एक अहम धार्मिक कार्यक्रम देखने को मिला, जहां तिलहर निवासी एक युवक ने सनातन धर्म अपनाने का निर्णय लिया। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना के बाद उनका नाम बदलकर सोनू चौहान रखा गया। मंदिर परिसर में पूरे वैदिक विधि-विधान के साथ हवन और मंत्रोच्चार किया गया। इस दौरान अग्नि में आहुतियां दी गईं और बाद में गंगाजल से शुद्धिकरण की प्रक्रिया पूरी की गई। धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवक को नया नाम सोनू चौहान दिया गया। धार्मिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद सोनू चौहान ने मां काली की प्रतिमा के सामने शीश झुकाकर आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण देखने को मिला। सोनू चौहान ने बताया कि उनकी भगवान शिव में पहले से ही गहरी आस्था रही है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय उन्होंने अपनी व्यक्तिगत श्रद्धा और आंतरिक विश्वास के आधार पर लिया है। उनके अनुसार, इस प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का दबाव नहीं था। उन्होंने यह भी बताया कि वे पहले अयोध्या भी गए थे, जहां मंदिर निर्माण से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिला। इस ‘घर वापसी’ कार्यक्रम को हिंदू संगठनों की मौजूदगी में विधि-विधान से संपन्न कराया गया। इस अवसर पर सेंट्रल बार एसोसिएशन के महासचिव राजेश अवस्थी, दुर्गेश मिश्रा और संतोष कुमार भी उपस्थित रहे।

Go to News Site