Collector
"यह 'कॉर्पोरेट जिहाद' है तो हम इसकी जड़ का पता लगाएंगे..." TCS मामले पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस | Collector
Sudarshan News

"यह 'कॉर्पोरेट जिहाद' है तो हम इसकी जड़ का पता लगाएंगे..." TCS मामले पर बोले CM देवेंद्र फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नासिक स्थित टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) यूनिट में सामने आए कथित यौन उत्पीड़न और जबरन मतांतरण के मामले को बेहद गंभीर करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है, जिसमें ‘कारपोरेट जिहाद’ के एंगल की भी पड़ताल शामिल है। कोलकाता में एक प्रेस वार्ता के दौरान फडणवीस ने कहा कि राज्य की जांच एजेंसियां इस मामले की गहराई से जांच कर रही हैं और आवश्यकता पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों की भी मदद ली जा रही है। उन्होंने भरोसा जताया कि इस पूरे नेटवर्क या मॉड्यूल का जल्द ही खुलासा किया जाएगा। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि जांच में किसी तरह की सुनियोजित साजिश के प्रमाण मिलते हैं तो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कंपनी प्रबंधन के सहयोग की सराहना मुख्यमंत्री ने TCS प्रबंधन के रुख की सराहना करते हुए कहा कि कंपनी ने जांच में पूरा सहयोग दिया है और आवश्यक कदम उठाए हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई तय होगी। पुलिस के अनुसार इस मामले में अब तक सात लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें छह पुरुष कर्मचारी नासिक यूनिट से और एक महिला एचआर प्रबंधक शामिल हैं। एक महिला आरोपी अभी फरार है। जांच एजेंसियों का मानना है कि यह एक संगठित गिरोह की तरह काम कर रहा था, जो महिला कर्मचारियों को निशाना बनाता था। इस संबंध में पुलिस ने कुल नौ मामले दर्ज किए हैं। इसी दौरान फडणवीस ने पश्चिम बंगाल की राजनीति पर भी टिप्पणी की। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) प्रक्रिया का विरोध केवल इसलिए किया जा रहा है क्योंकि इससे फर्जी और अनधिकृत नाम हटाए जा रहे हैं। सीएम फडणवीस ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल से लगभग 1400 कंपनियां महाराष्ट्र स्थानांतरित हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह इस बात का संकेत है कि वहां निवेश का माहौल कमजोर हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि बंगाल में भाजपा की सरकार बनती है तो राज्य फिर से देश के शीर्ष औद्योगिक राज्यों में शामिल हो सकता है।

Go to News Site