Sudarshan News
इनपुट- ज्ञानेश लोहानी, लखनऊ एसटीएफ उ०प्र० को भारतीय नागरिकों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर व डिजिटल अरेस्ट कर करोड़ो की ठगी करने वाले गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। विगत कुछ दिनों से एसटीएफ उ०प्र० को म्यूल खातो का इस्तेमाल कर श्रीलंका व ब्रिटेन आदि देशो के नम्बरों व पहचान का इस्तेमाल कर टेलीग्राम व व्हाटसअप ग्रुप के माध्यम से गिरोह बनाकर भारतीय नागरिकों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर व डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में सूचनाएं प्राप्त हो रही थी। जिसके क्रम में शुधान्शु शेखर, पुलिस उपाधीक्षक, एसटीएफ उ०प्र० लखनऊ के पर्यवेक्षण में ठीम गठित कर अभिसूचना संकलन की कार्यवाही की जा रही थी। इसी क्रम में उपनिरीक्षक नरेन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक नितिन यादव की टीम अभिसूचना संकलन के क्रम में भ्रमणशील थी। इस दौरान विश्वनीय सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि भारतीय नागरिकों को शेयर बाजार में निवेश का झांसा देकर व डिजिटल अरेस्ट करने वाले गिरोह के सम्बन्ध में थाना नौबस्ता, जनपद कानपुर में पंजीकृत मु०अ०सं० 3/2026 धारा 318 (4), 111 (3), बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट का अभियोग पंजीकृत है। जिसमें उपरोक्त दोनों अभियुक्त वांछित चल रहे थे, जिनको एसटीएफ टीम द्वारा पूछताछ के उपरान्त गिरफ्तार कर लिया गया। दोनों व्यक्तियों ने पूछताछ पर बताया कि उनका एक गिरोह है जो विभिन्न माध्यमो से लोगों को शेयर बाजार में निवेश कराने एवं डिजिटल अरेस्ट करके ठगी करने का काम करता है। इस गिरोह द्वारा विभिन्न सोशल मिडिया प्लेटफार्म्स पर एकाउण्ट बनाकर लोगों से सम्पर्क करते है एवं उनको निवेश करके अधिक लाभ देने का लालच देते है। जब व्यक्तियों द्वारा निवेश के नाम पर पैसा देने की बात हो जाती है तब इनके द्वारा अलग-अलग व्यक्तियों के नाम से फर्जी तरीके से बैंकों में खुलवाये हुए बैंक खातों में पैसा ट्रान्सफर करा लिया जाता है। अब तक की छानबीन में ज्ञात हुआ है कि इस गिरोह के विरूद्ध लगभग 656 से अधिक आन लाइन शिकायते प्राप्त हुई है तथा अलग अलग प्रदेशों एवं जनपदों में लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत होना पाया गया है। पोर्टल से प्राप्त शिकायतों और बैंक खातों के सत्यापन में यह पाया गया कि कई बैंक खाते साइबर अपराधियों की ओर से धोखाधड़ी से प्राप्त धनराशि को प्राप्त करने, स्थानांतरित करने एवं छिपाने के लिए उपयोग किए जा रहे है। दोनों व्यक्तियो से पूछताछ एवं प्राप्त अभिलेखों के आधार पर उनको गिरफ्तार कर लिया गया। अन्य तथ्यों के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।
Go to News Site