Collector
कनावनी अग्निकांड: मा0 राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा | Collector
कनावनी अग्निकांड: मा0 राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Sudarshan News

कनावनी अग्निकांड: मा0 राज्य मंत्री असीम अरुण ने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर राहत एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया जायजा

*ग़ाज़ियाबाद*:- गाजियाबाद स्थित कनावनी अग्निकांड में प्रभावित परिवारों से मा0 राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार समाज कल्याण असीम अरूण के द्वारा प्रभावित परिवारों से मुलाकात करके प्रशासन के द्वारा किये गये सुरक्षा व्यवस्था आदि का जायता लिया गया। प्रभावित परिवार से मुलाकात करने के दौरान मौके पर मा0 मंत्री के साथ रविन्द्र कुमार मॉदड़ जिलाधिकारी गाजियाबाद, राज करन नैययर अपर पुलिस आयुक्त पुलिस कनिश्नरेट, धवल जैसवाल, उप पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, सौरभ भटट अपर जिलाधिकारी (वि0रा0) गाजियाबाद, अरूण दीक्षित उपजिलाधिकारी सदर गाजियाबाद, अभिषेक श्रीवास्तव सहायक पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद, रितेश कुमार सिंह तहसीलदार सदर गाजियाबाद, संदीप कुमार जिला समाज कल्याण अधिकारी गाजियाबाद तथा अन्य विभाग के अधिकारीगण के साथ-साथ अन्य सहयोगी संस्थायें व व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। घटनास्थल पर एवं आर्य समाज विद्यापीठ मंे प्रभावित व्यक्तियों हेतु खाने-पीने एवं पानी के टैंकरों की पर्याप्त व्यवस्था पायी गयी तथा अग्निकांड के दिनांक से प्रशासन द्वारा प्रभावित व्यक्तियों को खाना, पीने का पानी, चिकित्सा सुविधा एवं रहने हेतु व्यवस्थित शेल्टर होम की समुचित व्यवस्था उपलब्ध करायी गयी है। मा0 मंत्री के द्वारा उक्त मुलाकात के दौरान अग्निकाण्ड में लगभग 286 प्रभावित परिवारों में से लगभग 100 परिवार जिनका चूल्हा आदि लगा हुआ, को रिलिफ किट का वितरण किया गया तथा शेष बचे व्यक्तियों को रिलीफ किट उपलब्ध कराया जायेगा। उपरोक्त स्थल पर नगर निगम गाजियाबाद से कुल 11 पानी के टैंकर लगे हुये है जो घटना स्थल पर एवं रिलीफ कैम्प पर लगे हुये पाये गये। प्रभावित व्यक्तियों में से लगभग 50 व्यक्तियों के आधार कार्ड एवं बैंक पासबुक के आधार पर उनको एकमुश्त धनराशि 5000/- रूपये प्रति व्यक्ति उनके खाते में भेजी गयी। इसके अतिरिक्त मौके पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा व्यवस्था कायम है। इसके अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि मा0 मंत्री के द्वारा प्रभावित व्यक्यितों से मुलाकात के दौरान जिलाधिकारी गाजियाबाद को निम्न निर्देश निर्गत किये गये हैः- 1- राहत कैम्प शिविर की संख्या बढ़ाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 2- पानी के टैंकर की संख्या बढ़ाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 3- राहत कार्य में प्रगति लाये जाने हेतु निर्देशित किया गया। 4- चिकित्सा हेतु चिकित्सक की उपस्थिति हेतु निर्देशित किया गया। 5- राहत कार्य की समस्त व्यवस्थायें सुचारू रूप से पूर्ण कराये जाने हेतु मजिस्ट्रेट/नोडल अधिकारी नामित किये जाने हेतु निर्देशित किया गया।

Go to News Site