AajTak
महिला आरक्षण संशोधन विधेयक गिरने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष, खासकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नीति 'लटकाना, अटकाना और भटकाना' है और उसने बिल को विफल किया. पीएम ने इसे 'भ्रूण हत्या' जैसा बताते हुए विपक्ष पर नारी शक्ति के अपमान का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महिलाएं इसे नहीं भूलेंगी. साथ ही, डी-लिमिटेशन पर कांग्रेस पर झूठ फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी.
Go to News Site