AajTak
ये दहला देने वाली कहानी तेलंगाना के कामारेड्डी जिले की है. यहां एक पांच साल के दिव्यांग बच्चे के साथ जो किया गया, वो बेहद डरावना और शर्मनाक है. बच्चे की मां लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी. पुलिस का कहना है कि महिला को लगता था कि उसका बच्चा उसके रिश्ते में रुकावट बन सकता है. एक दिन जब महिला घर पर नहीं थी, तो उसके पार्टनर ने पहले बच्चे की आंखों में मिर्च झोंकी, फिर डंडे से वार कर उसकी जिंदगी छीन ली.
Go to News Site