Collector
लेंसकार्ट ने जारी की नई स्टाइल गाइड, बिंदी पर बैन और हिजाब को अनुमति देने के बाद शुरू हुआ था विवाद | Collector
लेंसकार्ट ने जारी की नई स्टाइल गाइड, बिंदी पर बैन और हिजाब को अनुमति देने के बाद शुरू हुआ था विवाद
Rajasthan Patrika

लेंसकार्ट ने जारी की नई स्टाइल गाइड, बिंदी पर बैन और हिजाब को अनुमति देने के बाद शुरू हुआ था विवाद

TCS Nasik Case: नासिक की TCS कंपनी महिलाओं के यौन उत्पीड़न और जबरन धर्मांतरण का मुद्दा सामने आने के बाद राष्ट्रीय स्तर पर विवाद खड़ा हो गया है। इस विवाद में कई अन्य कंपनियों के नाम भी जुड़े जिनमें से एक प्रमुख आईवियर कंपनी लेंसकार्ट भी है। लैंसकार्ट पर कर्मचारियों की आस्था से जुड़े प्रतीकों पर प्रतिबंध लगाने का आरोप लगा था जिसके बाद अब कंपनी ने नई स्टाइल गाइड जारी कर दी है। इसमें जिसमें सभी धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को स्पष्ट रूप से अनुमति दी गई है। यह बदलाव उस विवाद के बाद आया है, जिसमें कंपनी की पुरानी गाइडलाइन को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली थी।

Go to News Site