Sudarshan News
म्यांमार के बौद्ध भिक्षु आसीन विराथू जी जो रोहिंग्या मुद्दे पर अपने सख्त रुख के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं, अब भारतीय टीवी दर्शकों के सामने एक विशेष साक्षात्कार में नजर आने वाले हैं। यह इंटरव्यू सुदर्शन न्यूज़ पर प्रसारित किया जाएगा और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह भेंटवार्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि आसीन विराथू जी पहली बार किसी भारतीय मीडिया मंच पर अपने विचार इतने स्पष्ट रूप से साझा करेंगे। इस इंटरव्यू का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, प्रोमो में सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक धर्मयोद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी ने विराथू जी से सवाल करते हुए कहा कि, आपने (विराथू जी) ने कहा था कि, आप कितने भी हो जाएं महान, नहीं सो सकते पागल कुत्ते के साथ। इस पर बौद्ध भिक्षु आसीन विराथू जी हंसते हुए दिखाई दे रहे है। बाकी पूरा इंटरव्यू देखिए, धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके के साथ बिंदास में आज रात (रविवार, 19 अप्रैल 2026) रात 8 बजे... वहीं, डॉ सुरेश चव्हाणके जी ने इस इंटरव्यू से जुड़े कुछ दृश्य और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वीडियो सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है और लोग इसके प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं। म्यांमार के मठ में हुई रिकॉर्डिंग बताते चले कि, यह पूरा इंटरव्यू म्यांमार के मंडले स्थित एक मठ में रिकॉर्ड किया गया था। यहां लगभग एक घंटे तक बातचीत चली, जिसके बाद फोटो सेशन भी किया गया। बताया गया कि शूटिंग के दौरान माहौल काफी सहज और संवादात्मक रहा। इंटरव्यू पूरा होने के बाद इसे भारत भेजा गया, जिसके बाद इसके प्रसारण की तैयारी की गई। संत विराथु का इंटरवियू देखने के लिए उत्तर प्रदेश में भी उत्सुकता, राजधानी लखनऊ के कई हिस्सों में लगे होर्डिग्स और पोस्टर, जनमानस को प्रतीक्षा इस अभूतपूर्व शो को देखने की, धर्मयोद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके संग किसी भी मीडिया में पहली बार दिखेंगे अशीन विराथु,.. आज रात 8pm… pic.twitter.com/PHHF0o26zP — Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) April 19, 2026 कब और कहाँ देखें यह विशेष इंटरव्यू रविवार को रात 8 बजे से 11 बजे के बीच सुदर्शन न्यूज़ पर प्रसारित किया जाएगा। इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी उपलब्ध कराया जाएगा ताकि अधिक दर्शक इसे देख सकें। आप कितने भी हो जाएं महान, नहीं सो सकते पागल कुत्ते के साथ.. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं आशीन विराथु..खुद को बताया भारत का मूल निवासी... रोहिंग्याओं के उद्धारकर्ता...संसार के सबसे चर्चित बौद्ध भिक्षु पहली बार दिखेंगे किसी मीडिया संस्थान में... देखिए,… pic.twitter.com/f0sFZco5Hl — Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) April 18, 2026
Go to News Site