Collector
नीदरलैंड दौरे पर CM भगवंत मान ; निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे अहम मुलाकात | Collector
नीदरलैंड दौरे पर CM भगवंत मान ;  निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे अहम मुलाकात
Sudarshan News

नीदरलैंड दौरे पर CM भगवंत मान ; निवेश बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से करेंगे अहम मुलाकात

पंजाब में औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री भगवंत मान शनिवार देर शाम नीदरलैंड के लिए रवाना हुए। यह दौरा राज्य में आगामी चुनावों से पहले बेहद अहम माना जा रहा है, जिसमें सरकार विदेशी निवेश को बढ़ाने पर फोकस कर रही है। ਅੱਜ ਨੀਦਰਲੈਂਡ ਪਹੁੰਚਣ 'ਤੇ ਭਾਰਤੀ ਰਾਜਦੂਤ ਸ੍ਰੀ ਕੁਮਾਰ ਤੁਹਿਨ ਜੀ (Mr. Kumar Tuhin) ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਗਏ ਗਰਮਜੋਸ਼ੀ ਭਰੇ ਸਵਾਗਤ ਲਈ ਮੈਂ ਦਿਲੋਂ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਸਾਨੂੰ ਪੂਰੀ ਉਮੀਦ ਹੈ ਕਿ ਸਾਡਾ ਇਹ ਦੌਰਾ ਪੰਜਾਬ ਅਤੇ ਨੀਦਰਲੈਂਡ ਦੇ ਆਪਸੀ ਸਬੰਧਾਂ ਨੂੰ ਹੋਰ ਮਜ਼ਬੂਤ ਕਰੇਗਾ। ਇਹ ਫੇਰੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਵਪੱਖੀ ਵਿਕਾਸ ਅਤੇ ਵਿਦੇਸ਼ੀ ਨਿਵੇਸ਼… pic.twitter.com/w6gOttYRtz — Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 18, 2026 19 अप्रैल 2026 को मुख्यमंत्री मान नीदरलैंड के प्रमुख उद्योगपतियों से मुलाकात करेंगे। इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा भी शामिल हैं। इन बैठकों में विभिन्न क्षेत्रों में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा होगी। नीदरलैंड पहुंचने पर भारत के राजदूत कुमार तुहीन ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। अनुमान है कि यह दौरा लगभग एक सप्ताह तक चलेगा, जिसमें एम्स्टर्डम में कई बड़ी कंपनियों और निवेशकों के साथ बातचीत होगी। इस यात्रा के दौरान सरकार फूड प्रोसेसिंग, लॉजिस्टिक्स, स्टील व अलॉय, फार्मास्यूटिकल्स और आईटी सेक्टर में सहयोग और निवेश बढ़ाने पर जोर देगी। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक विदेशी कंपनियों को पंजाब में निवेश के लिए आकर्षित किया जाए। नीदरलैंड पहले से ही भारत के प्रमुख निवेश साझेदारों में शामिल है। कई डच कंपनियां पंजाब में पहले से काम कर रही हैं। वर्ष 2023 में राजपुरा स्थित विविधा इंडस्ट्रियल पार्क में डी ह्यूस फैक्टरी की नींव रखी गई थी, जबकि इंडो-डच सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कृषि क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। मुख्यमंत्री भगवंत मान इससे पहले सितंबर 2022 में जर्मनी, और दिसंबर 2025 में जापान व दक्षिण कोरिया का दौरा कर चुके हैं। इन दौरों के दौरान यामाहा, होंडा और फुजित्सु जैसी बड़ी कंपनियों से निवेश पर बातचीत हुई थी। विदेशी दौरों के साथ-साथ सरकार ने घरेलू स्तर पर भी निवेश आकर्षित करने के प्रयास तेज किए हैं। फरवरी 2026 में मुंबई दौरे और मार्च 2026 में आयोजित ‘प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट’ के जरिए वैश्विक निवेशकों को पंजाब में अवसरों के लिए आमंत्रित किया गया था।

Go to News Site