Sudarshan News
भोपाल में एक सार्वजनिक स्थान पर लगाए गए म्यांमार के बौद्ध भिक्षु जी और सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक डॉ सुरेश चव्हाणके जी के साथ आज होने वाले इंटरव्यू से जुड़े पोस्टर को फाड़ा जा रहा है। बताया जा रहा है कि कुछ संदिग्धों ने यह नापाक करतूत की है, कई लोगों ने इसे सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली हरकत बताया और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। भोपाल में फाड़ डाले गए विराथू के पोस्टर, MP के संदिग्धों की नापाक करतूत से गुस्सा, आज रात सुदर्शन पर दिखेंगे विश्वविख्यात बौद्ध भिक्षु.. #MP #Bhopal #WirathuWithChavhanke #WirathuOnSudarshan pic.twitter.com/z4GapJuiI1 — Sudarshan News (@SudarshanNewsTV) April 19, 2026 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, म्यांमार के बौद्ध भिक्षु आसीन विराथू जी जो रोहिंग्या मुद्दे पर अपने सख्त रुख के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचाने जाते हैं, अब भारतीय टीवी दर्शकों के सामने एक विशेष साक्षात्कार में नजर आने वाले हैं। यह इंटरव्यू सुदर्शन न्यूज़ पर प्रसारित किया जाएगा और इसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है। यह भेंटवार्ता महत्वपूर्ण है, क्योंकि आसीन विराथू जी पहली बार किसी भारतीय मीडिया मंच पर अपने विचार इतने स्पष्ट रूप से साझा करेंगे। इस इंटरव्यू का प्रोमो भी रिलीज कर दिया गया है, प्रोमो में सुदर्शन न्यूज के प्रधान संपादक धर्मयोद्धा डॉ सुरेश चव्हाणके जी ने विराथू जी से सवाल करते हुए कहा कि, आपने (विराथू जी) ने कहा था कि, आप कितने भी हो जाएं महान, नहीं सो सकते पागल कुत्ते के साथ। इस पर बौद्ध भिक्षु आसीन विराथू जी हंसते हुए दिखाई दे रहे है। बाकी पूरा इंटरव्यू देखिए, धर्मयोद्धा डॉ. सुरेश चव्हाणके के साथ बिंदास में आज रात (रविवार, 19 अप्रैल 2026) रात 8 बजे... वहीं, डॉ सुरेश चव्हाणके जी ने इस इंटरव्यू से जुड़े कुछ दृश्य और तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर साझा की हैं। वीडियो सामने आने के बाद दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है और लोग इसके प्रसारण का इंतजार कर रहे हैं। म्यांमार के मठ में हुई रिकॉर्डिंग बताते चले कि, यह पूरा इंटरव्यू म्यांमार के मंडले स्थित एक मठ में रिकॉर्ड किया गया था। यहां लगभग एक घंटे तक बातचीत चली, जिसके बाद फोटो सेशन भी किया गया। बताया गया कि शूटिंग के दौरान माहौल काफी सहज और संवादात्मक रहा। इंटरव्यू पूरा होने के बाद इसे भारत भेजा गया, जिसके बाद इसके प्रसारण की तैयारी की गई।
Go to News Site