Sudarshan News
घुघली महराजगंज। उपनगर घुघली में स्थित डी. ए. वी. नारंग इंटर में भगवान परशुराम की जन्म दिवस को पूरे धूम धाम से मनाई गई। कार्यक्रम में बतौर अतिथि के रूप ने क्षेत्र के तमाम वरिष्ठ जन उपस्थित रहे। नगर पंचायत में स्थित डीएवी इंटर कॉलेज के हाल में आयोजित कार्यक्रम में विष्णुदेव उपाध्याय ने कहा कि भगवान परशुराम का जन्मदिन साहस, धर्म की रक्षा और अन्याय के विरुद्ध विजय का प्रतीक है। उन्होंने आगे कहा कि परशुराम, भगवान विष्णु जी के छठे अवतार हैं अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की प्रेरणा हमें भगवान परशुराम जी से ही मिलती है। पौराणिक वृत्तान्तों के अनुसार उनका जन्म पुत्र महर्षि जमदग्नि द्वारा सम्पन्न पुत्रेष्टि यज्ञ से प्रसन्न देवराज इन्द्र के वरदान स्वरूप पत्नी रेणुका के गर्भ से वैशाख शुक्ल तृतीया को मध्यप्रदेश के इन्दौर जिला में ग्राम मानपुर के जानापाव पर्वत पर हुआ था। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेंद्र पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम को चिरंजीवी (अमर) माना जाता है, इसलिए इनकी पूजा का फल तत्काल मिलता है। यह दिन ज्ञान और पराक्रम के संगम का पर्व है। कार्यक्रम दीप प्रज्वलन से शुरू हुआ जिसमें वीरेंद्र सिंह,सुरेश रुंगटा,देवेंद्र पांडे शासकीय अधिवक्ता, भरत शुक्ला, विष्णु देव उपाध्याय, आदि प्रमुख लोगों ने दीप जला कर कार्यक्रम को शुरू किए तथा कार्यक्रम का संयोजन विष्णु देव उपाध्याय और अध्यक्षता डीएवी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेंद्र प्रसाद ने किया। कार्यक्रम को सुमन ओझा वीरेंद्र सिंह सुरेश रुंगटा देवेंद्र पांडे शैलेश दुबे भरत शुक्ला विजय मिश्राआदि लोगों ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर अनुज त्रिपाठी, संदीप पाण्डेय,श्री देव उपाध्याय, निहाल सिंह, ब्रजभूषण त्रिपाठी, सेतभान सिंह, शेषमणि पाण्डेय,सुरेश तिवारी, हिमांशु पाण्डेय अंकित वासिल, आदर्श उपाध्याय, प्रवीण उपाध्याय, कृष्ण कुमार, शिव तिवारी, ईश्वर तिवारी, डॉ सुभाष पाण्डेय, डॉक्टर मृत्युंजय पाण्डेय, गणेश दत्त पाण्डेय, शरद चतुर्वेदी, अमित घोष, पंकज वासिल, विजय मिश्रा,कुमार उपाध्याय,शैलेश दुबे, घनश्याम मिश्रा, रवि पाण्डेय, हिमांशु पाण्डेय दिनेश पाण्डेय आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
Go to News Site