Sudarshan News
कैमूर के रामगढ़ बड़ौरा में धूमधाम से मनाई गई डॉ.भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती,गुरु रविदास की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। डॉ भीमराव अम्बेडकर जयंती की पर बड़ौरा में सामाजिक एकता का संदेश एसपी रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व की भी काफी हुई सराहना कैमूर जिलें के रामगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत जहां आज बड़ौरा गांव में रविवार के दिन-19 अप्रैल 2026 को भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर जिलें रामगढ़ के बड़ौरा गांव में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं इस अवसर पर संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि कार्यक्रम प्रातः 09:00 बजे से 11:00 बजे तक मूर्ति अनावरण एवं पूजा-अर्चना के साथ प्रारंभ हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के जीवन उनके विचारों एवं सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर वक्ताओं द्वारा विस्तृत उद्बोधन दिया गया। सायं 06:00 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें भजन-कीर्तन एवं जागरूकता गीतों के माध्यम से सामाजिक समरसता और एकता का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवं बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश कुमार उपस्थित रहें। विशिष्ट अतिथि में एनएसजी के एसपी रणधीर कुमार सिंह सह् संरक्षक,परिवर्तन चेतना मंच,सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। दरअसल वहीं अपने संबोधन में एनएसजी के एसपी रणधीर कुमार सिंह ने बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर के विचारों को आज के समाज में अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए कहां कि शिक्षा,समानता और अधिकारों के प्रति जागरूक रहनें का भी आह्वान किया। उन्होंने कहां कि बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर का जीवन संघर्ष,समर्पण और सामाजिक परिवर्तन की प्रेरणा देता है। जिसे अपनाकर ही समाज में वास्तविक समानता स्थापित की जा सकती है।एनएसजी एसपी रणधीर कुमार सिंह के नेतृत्व एवं सक्रियता की भी कार्यक्रम में व्यापक सराहना की गई।क्षेत्र में सामाजिक जागरूकता,युवाओं को संगठित करने तथा शिक्षा और अधिकारों के प्रति लोगों को प्रेरित करने में उनके योगदान को उल्लेखनीय बताया गया। उपस्थित लोगों ने कहां कि एसपी रणधीर कुमार सिंह निरंतर समाज के वंचित वर्गों के लिए कार्य कर रहें हैं। और उनके प्रयासों से क्षेत्र में एक सकारात्मक परिवर्तन की भावना विकसित हो रहीं है। वहीं युवाओं के बीच एनएसजी एसपी रणधीर कुमार सिंह की लोकप्रियता स्पष्ट रूप से देखने को मिलीं जहां बड़ी संख्या में युवाओं ने उनके विचारों का समर्थन करते हुऐ सामाजिक परिवर्तन की दिशा में आगें बढ़ने का संकल्प लिया। उनके मार्गदर्शन में परिवर्तन चेतना मंच समाज में नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार कर रहा है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहें। आयोजन समिति द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया गया।
Go to News Site