Collector
कैमूर के रामगढ़ में आधार समस्याओं का समाधान बना जनसेवा का मॉडल परिवर्तन चेतना मंच की सराहनीय पहल | Collector
कैमूर के रामगढ़ में आधार समस्याओं का समाधान बना जनसेवा का मॉडल परिवर्तन चेतना मंच की सराहनीय पहल
Sudarshan News

कैमूर के रामगढ़ में आधार समस्याओं का समाधान बना जनसेवा का मॉडल परिवर्तन चेतना मंच की सराहनीय पहल

कैमूर के रामगढ़ में आधार समस्याओं का समाधान बना जनसेवा का मॉडल परिवर्तन चेतना मंच की सराहनीय पहल मंच के संरक्षक सह् एनएसजी एसपी रणधीर कुमार सिंह युवाओं में काफी लोकप्रिय हो रहें हैं,आम जनमानस में इसकी काफी चर्चाएं भी हो रहीं हैं। कैमूर जिलें के रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जहां आमजन की सुविधा और अधिकारों की रक्षा को प्राथमिकता देते हुऐ परिवर्तन चेतना मंच ने एक सराहनीय पहल करते हुऐ अपने कार्यालय में आधार कार्ड से जुड़ी सभी समस्याओं के समाधान की विशेष व्यवस्था शुरू की है। वहीं इस पहल ने क्षेत्र के लोगों के बीच एक नई उम्मीद और विश्वास जगाया है।दरअसल वहीं मंच के संरक्षक सह् एनएसजी एसपी रणधीर कुमार सिंह  के नेतृत्व में चल रहीं इस सेवा के तहत न केवल नए आधार कार्ड बनाए जा रहें हैं।बल्कि पुराने आधार में सुधार,मोबाइल नंबर अपडेट,पते में बदलाव और अन्य तकनीकी समस्याओं का भी त्वरित समाधान किया जा रहा है। ज्ञात हो कि इस जनसेवा अभियान को सफल बनाने में मंच के समर्पित सहयोगीं मुरली मनोहर हैप्पू और भोलू की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। ये सभी लगातार लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रहें हैं। उनकी सक्रियता,मेहनत और सेवा भावना के कारण ही यह पहल ज़मीनी स्तर पर प्रभावी रूप से संचालित हो पा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है that पहलें आधार से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं के लिए उन्हें दूर-दराज के केंद्रों के चक्कर लगाने पड़ते थें।लेकिन अब यह सुविधा अपने ही क्षेत्र में उपलब्ध होने से समय और पैसें दोनों की बचत हो रही है।एनएसजी के एसपी रणधीर कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवर्तन चेतना मंच का मुख्य उद्देश्य केवल सेवाएं देना ही नहीं बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधा और अधिकार पहुंचाना है। परिवर्तन चेतना मंच के संरक्षक कटिबंध है,उनका मानना है। कि जब तक आम आदमी को उसकी बुनियादी सुविधाएं सहज रूप से नहीं मिलेंगी। तब तक वास्तविक विकास अधूरा रहेगा।इस पहल के कारण क्षेत्र में परिवर्तन चेतना मंच की छवि एक जिम्मेदार और जनहितैषी संगठन के रूप में और मजबूत हुई है। लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है।और बड़ी संख्या में नागरिक इस सेवा का लाभ उठा रहें हैं। मंच के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया। कि यह सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी।ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ मिल सके और रामगढ़ क्षेत्र में जनसेवा की यह मिसाल कायम है।

Go to News Site