Collector
जलालुद्दीन ने महिला का मंगलसूत्र लूटा, पुलिस ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश। | Collector
जलालुद्दीन ने महिला का मंगलसूत्र लूटा, पुलिस ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश।
Sudarshan News

जलालुद्दीन ने महिला का मंगलसूत्र लूटा, पुलिस ने 48 घंटे में किया पर्दाफाश।

मोबाइल की किस्त भरने के लिए लुटेरा बना युवक, 48 घंटे में गिरफ्तार। सीतापुर।कोतवाली नगर पुलिस और स्वाट टीम ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए दो दिन पूर्व महिला से हुई लूट की घटना का सफल अनावरण किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। बीते 17 अप्रैल को लोहारबाग निवासी निर्मला गुप्ता के गले से बाइक सवार बदमाश ने मंगलसूत्र छीन लिया था। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर गठित टीमों ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से आरोपी की घेराबंदी शुरू की। रविवार को पुलिस टीम ने आरएमपी ग्राउंड के पास से जलालुद्दीन (निवासी ग्राम अकोईया) को दबोच लिया। किस्त चुकाने के लिए की लूट पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि हाल ही में खरीदे गए मोबाइल की किस्त (EMI) न भर पाने के कारण उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने यह भी स्वीकार किया कि वह जनपद खीरी में भी लूट की कोशिश कर चुका है, लेकिन वहां सफल नहीं हो पाया। अभियुक्त के पास से पीली धातु का मंगलसूत्र और बाइक (UP34 BJ 2010) बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पर पूर्व में भी पाक्सो एक्ट और एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। एएसपी (उत्तरी) आलोक सिंह और क्षेत्राधिकारी कपूर कुमार के नेतृत्व में प्र.नि. दिनेश प्रकाश पाण्डेय, निरीक्षक सतेन्द्र विक्रम सिंह (स्वाट) व उनकी टीम ने महज 48 घंटे में इस घटना का पर्दाफाश किया।

Go to News Site