Sudarshan News
जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के रामनगर क्षेत्र में एक गंभीर सड़क दुर्घटना सामने आई है। खगोट इलाके में एक बस अचानक नियंत्रण खो बैठी और पलट गई। इस हादसे में 7 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। Just now spoke to DC Udhampur, Sh Minga Sherpa after learning about a tragic road accident, less than an hour ago, at village Kanote, involving a public transport bus on way from Ramnagar to Udhampur . The rescue operation has been immediately undertaken. Heavy casualties… — Dr Jitendra Singh (@DrJitendraSingh) April 20, 2026 घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। कई एंबुलेंस मौके पर पहुंचीं और घायलों को पास के अस्पतालों में भर्ती कराया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। स्थानीय लोग भी बचाव कार्य में सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। केंद्रीय मंत्री ने जताया शोक केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस हादसे पर दुख व्यक्त किया और स्थिति की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उन्होंने उधमपुर के जिला उपायुक्त से बातचीत की है और प्रशासन पूरी तरह से स्थिति पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि रामनगर से ऊधमपुर जा रही एक बस कनोत गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। राहत कार्य तेजी से चलाया जा रहा है और हर संभव मदद उपलब्ध कराई जा रही है। प्रशासन ने बताया कि घायलों को तुरंत चिकित्सा सुविधा दी जा रही है। गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करने की भी तैयारी की जा रही है। मंत्री ने यह भी कहा कि वह स्थानीय प्रशासन और टीमों के साथ लगातार संपर्क में हैं। हादसे के बाद आसपास के इलाके में यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई है। पुलिस ने ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर मोड़ दिया है। इस घटना से स्थानीय लोगों में चिंता और आक्रोश है। वे लगातार सड़क सुधार और बेहतर यातायात व्यवस्था की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
Go to News Site