Sudarshan News
भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच होने वाला संयुक्त सैन्य अभ्यास DUSTLIK 2026 इस वर्ष अपने 7वें संस्करण में आयोजित किया जा रहा है। यह अभ्यास 12 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026 तक उज़्बेकिस्तान के नामांगन स्थित गुरुमसाराय फील्ड ट्रेनिंग एरिया में चल रहा है। इस सैन्य अभ्यास का मुख्य लक्ष्य दोनों देशों की सेनाओं के बीच बेहतर तालमेल और संयुक्त अभियान क्षमता को मजबूत करना है। विशेष रूप से यह प्रशिक्षण अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त संचालन, सामरिक समन्वय और आतंक जैसे अवैध सशस्त्र समूहों के खिलाफ कार्रवाई पर केंद्रित है। अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों ने कई प्रकार के सैन्य और तकनीकी प्रशिक्षण में हिस्सा लिया। इसमें इलाके की जानकारी लेना, रणनीतियों और प्रक्रियाओं का आदान-प्रदान, हथियार संचालन और विभिन्न फायरिंग अभ्यास शामिल रहे। इसके अलावा कई गतिविधियां भी कराई गईं पिस्तौल और रिफ्लेक्स शूटिंग, आरपीजी फायरिंग, निहत्था युद्ध और संगीन लड़ाई, ड्रोन (UAV) का उपयोग, शहरी क्षेत्रों में “फायर एंड मूव” अभ्यास, घायल सैनिकों की निकासी (Combat Casualty Evacuation), टोही और निगरानी मिशन, घरों में घुसपैठ और नियंत्रण अभ्यास, पर्वतारोहण, रैपलिंग और स्नाइपर ट्रेनिंग, नेविगेशन अभ्यास इन सभी प्रशिक्षणों का उद्देश्य दोनों सेनाओं की सामरिक दक्षता और आपसी सहयोग को मजबूत करना रहा। सैनिकों की फिटनेस और टीम भावना को बढ़ाने के लिए विभिन्न शारीरिक गतिविधियाँ भी आयोजित की गईं। इनमें दौड़, कैलिस्थेनिक्स, योग और आत्मविश्वास बढ़ाने वाले अभ्यास शामिल रहे। भविष्य की गतिविधियां आने वाले दिनों में यह अभ्यास और भी जटिल सैन्य अभियानों की ओर बढ़ेगा। इनमें शामिल होंगे अर्ध-पहाड़ी क्षेत्रों में संयुक्त हमला अभियान, निर्धारित लक्ष्यों पर कब्ज़ा, हेलिबोर्न (हेलीकॉप्टर आधारित) ऑपरेशन, संयुक्त कमांड और नियंत्रण प्रणाली की स्थापना, विशेष अभियानों की एकीकृत प्रक्रियाओं का परीक्षण इन गतिविधियों से भारत और उज़्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच समन्वय और परिचालन क्षमता और अधिक मजबूत होने की उम्मीद है।
Go to News Site