Sudarshan News
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर विश्व हिन्दू परिषद, इन्द्रप्रस्थ प्रांत ने एक विशेष पहल की शुरुआत की है। इस अभियान का उद्देश्य भारत की राजधानी दिल्ली का नाम बदलकर उसके प्राचीन नाम “इन्द्रप्रस्थ” को पुन स्थापित करना है। परिषद का कहना है कि इन्द्रप्रस्थ नाम भारतीय इतिहास और महाभारत काल से जुड़ा हुआ है, जो पांडवों की राजधानी रहा था। उनके अनुसार, वर्तमान नाम “दिल्ली” इस प्राचीन गौरव और सांस्कृतिक पहचान को पूरी तरह व्यक्त नहीं करता। अक्षय तृतीया का महत्व बताते हुए इस पहल को धर्म और संस्कृति से जोड़ा गया है। इस दिन को उस ऐतिहासिक प्रसंग से भी जोड़ा जाता है, जब भगवान श्रीकृष्ण ने द्रौपदी की रक्षा की थी। इसी भावना के साथ सांस्कृतिक पुनर्जागरण का संदेश दिया जा रहा है। केंद्र सरकार से मांग विश्व हिन्दू परिषद ने देश के गृहमंत्री अमित शाह से अपील की है कि दिल्ली का नाम बदलकर इन्द्रप्रस्थ किया जाए। इसे केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि ऐतिहासिक पहचान को पुनर्जीवित करने का प्रयास बताया गया है। इस अभियान को सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और नागरिक संगठनों से जुड़ने की अपील की गई है। साथ ही लोगों से आग्रह किया गया है कि वे अधिक से अधिक हस्ताक्षर करें और इस पहल को व्यापक स्तर पर फैलाएं।
Go to News Site