Collector
CM मोहन ने एक क्लिक में 41,68,582 किसानों को भेजे 838 करोड़, चेक करें अपना खाता | Collector
CM मोहन ने एक क्लिक में 41,68,582 किसानों को भेजे 838 करोड़, चेक करें अपना खाता
Rajasthan Patrika

CM मोहन ने एक क्लिक में 41,68,582 किसानों को भेजे 838 करोड़, चेक करें अपना खाता

Odisha CM Kisan Scheme 2026: ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने अक्षय तृतीया और राज्य किसान दिवस के मौके पर CM-KISAN योजना के तहत 41,68,582 किसानों को 838.48 करोड़ रुपये की आर्थिक मदद जारी की। मुख्यमंत्री माझी ने कटक में सेंट्रल राइस रिसर्च इंस्टीट्यूट (CRRI) में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में किसानों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। CRRI के पास कृषि भूमि पर भूमि पूजन करने के बाद सीएम माझी ने पारंपरिक रूप से ‘अखी मुठी अनुकुला’ (धान बोने की पारंपरिक रस्म) की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने एक कृषि प्रदर्शनी का दौरा किया और ‘अमा बिहाना रथ’ (पहियों पर बीज) और ‘कृषि रथ’ को हरी झंडी दिखाई।

Go to News Site