Collector
इस बार पवित्र मंदिर में फेंका गया मांस; हिंदुओं को भड़काकर दंगा कराने की साजिश नाकाम... आरोपी निकला वहीं जिन्हें सुदर्शन कहता मिनिएचर जिहादी | Collector
इस बार पवित्र मंदिर में फेंका गया मांस; हिंदुओं को भड़काकर दंगा कराने की साजिश नाकाम... आरोपी निकला वहीं जिन्हें सुदर्शन कहता मिनिएचर जिहादी
Sudarshan News

इस बार पवित्र मंदिर में फेंका गया मांस; हिंदुओं को भड़काकर दंगा कराने की साजिश नाकाम... आरोपी निकला वहीं जिन्हें सुदर्शन कहता मिनिएचर जिहादी

महराजगंज के सिसवा उर्फ खोरिया गांव के प्राचीन शिव मंदिर में बीती रात मुस्लिम किशोर द्वारा आपत्तिजनक हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि उसने मंदिर परिसर में मांस फेंककर माहौल खराब करने का प्रयास किया, जिससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। घटना के दौरान किसी व्यक्ति की नजर आरोपी पर पड़ गई। इसके बाद शोर मचने पर आसपास के लोग बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को संभालने में जुट गई। पुलिस ने तुरंत मंदिर परिसर की सफाई करवाई और स्थिति को सामान्य करने का प्रयास किया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद आरोपी किशोर के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे हिरासत में लिया गया है। नौतनवा थाना क्षेत्र के खोरिया गांव निवासी सोनू समेत अन्य लोगों ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि एक विशेष समुदाय से जुड़े किशोर ने काली पन्नी में मांस लाकर मंदिर में फेंका और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत किया और एहतियात के तौर पर इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया है। थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के अनुसार, आरोपी बाल अपचारी से पूछताछ जारी है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Go to News Site