Collector
'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का पाकिस्तान को सख्त चेतावनी | Collector
'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का पाकिस्तान को सख्त चेतावनी
Sudarshan News

'भारत भूलता नहीं...' पहलगाम हमले की बरसी से पहले सेना का पाकिस्तान को सख्त चेतावनी

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक साल पूरा होने वाला है। 22 अप्रैल 2025 को हुए इस हमले में आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाते हुए 26 निर्दोष लोगों की हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था और आज भी इसकी याद लोगों के मन में जिंदा है। When boundaries of humanity are crossed, the response is decisive. Justice is Served. India Stands United. #SindoorAnniversary #JusticeEndures #NationFirst pic.twitter.com/rtgYu9Hg11 — ADG PI - INDIAN ARMY (@adgpi) April 21, 2026 बरसी से पहले भारतीय सेना ने कड़ा रुख अपनाते हुए स्पष्ट संदेश दिया है कि देश इस घटना को नहीं भूला है। सोशल मीडिया पोस्ट में सेना ने कहा कि कुछ सीमाएं ऐसी होती हैं जिन्हें पार नहीं किया जाना चाहिए, और जब ऐसा होता है तो जवाब भी उतना ही सख्त होता है। साथ ही यह भी संकेत दिया गया कि देश एकजुट है और न्याय सुनिश्चित किया गया है। हमला पहलगाम की बैसरन घाटी में हुआ था, जहां घूमने आए पर्यटकों को उनकी पहचान के आधार पर निशाना बनाया गया। इस निर्मम घटना में 26 लोगों की जान चली गई। इसके बाद देशभर में गुस्सा और दुख का माहौल देखने को मिला था। हमले के बाद भारतीय सेना ने मई 2025 में कार्रवाई करते हुए सीमा पार आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। इस ऑपरेशन में कई संगठनों के ठिकानों और प्रशिक्षण केंद्रों को नुकसान पहुंचाया गया, जिसे हमले के जवाब के रूप में देखा गया। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान की ओर से भी जवाबी कोशिशें की गईं, जिनमें मिसाइल और ड्रोन हमलों की कोशिश शामिल थी। हालांकि, भारत की एयर डिफेंस प्रणाली ने इन प्रयासों को नाकाम कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिसके बाद अंततः मई 2025 में युद्धविराम पर सहमति बनी। इस पूरे घटनाक्रम ने एक बार फिर यह दिखाया कि संकट के समय देश एकजुट होकर खड़ा रहता है। पहलगाम हमले की बरसी पर देश शहीदों को श्रद्धांजलि दे रहा है और आतंकवाद के खिलाफ अपने संकल्प को दोहरा रहा है।

Go to News Site