Rajasthan Patrika
Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे अपने निर्णायक दौर में पहुंच रहा है, राजनीतिक बयानबाजी भी उतनी ही तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह(Amit Shah) ने आसनसोल के कुल्टी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कई बड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी। सभा में बोलते हुए उन्होंने खास तौर पर बहुविवाह की प्रथा को निशाने पर लिया। शाह ने कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है, तो यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा। उनके मुताबिक, इस कानून के आने के बाद किसी भी समुदाय में एक से अधिक विवाह की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने यह भी जोड़ा कि ‘चार-चार शादियों की छूट अब खत्म होगी।’ भाषण देते हुए कहा कि आपलोग जानते हैं कि कौन चार-चार शादियां कर रहा है। भाजपा सरकार आने पर ये बंद हो जाएगा।
Go to News Site