Collector
MP के 9 शहरों में वॉर्म नाइट का अलर्ट:छत्तीसगढ़ में प्लेटफॉर्म पर ठंडी फुहारें छोड़ी गईं; UP के प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंचा | Collector
MP के 9 शहरों में वॉर्म नाइट का अलर्ट:छत्तीसगढ़ में प्लेटफॉर्म पर ठंडी फुहारें छोड़ी गईं; UP के प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंचा
Dainik Bhaskar

MP के 9 शहरों में वॉर्म नाइट का अलर्ट:छत्तीसगढ़ में प्लेटफॉर्म पर ठंडी फुहारें छोड़ी गईं; UP के प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंचा

देश के मैदानी इलाकों में तेज गर्मी जारी है। राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और दिल्ली के कई इलाकों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वॉर्म नाइट’ की चेतावनी दी है। मैहर जिले में कक्षा 5वीं तक के सभी स्कूलों में 30 अप्रैल तक छुट्टी घोषित कर दी गई है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से तेज गर्मी और सूखे की वजह से परेशान हैं। प्रयागराज में पारा 44.6°C पहुंच गया। प्रदेश के 26 जिलों का तापमान 40°C से ज्यादा रहा। मौसम विभाग ने मंगलवार को 26 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C दर्ज किया गया। यहां रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-1 पर मिस्टिंग सिस्टम के तहत ठंडी फुहारें छोड़ी गईं। बिहार के पटना समेत 8 जिलों का तापमान 42 डिग्री दर्ज किया है। राजस्थान में सोमवार को 12 शहरों में तापमान 40°C या उससे ऊपर दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा तापमान कोटा में 42°C रिकॉर्ड हुआ। बाड़मेर में रात का न्यूनतम तापमान 29.6°C दर्ज हुआ। देशभर से गर्मी की 8 तस्वीरें… वॉर्म नाइट अलर्ट क्या है? मौसम विभाग के अनुसार, जब रात का न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी ज्यादा हो जाता है, तो उसे ‘वॉर्म नाइट’ कहा जाता है। यह स्थिति तब बनती है जब रात का तापमान सामान्य से 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो और दिन का तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर बना रहे। इससे रात में भी गर्मी से राहत नहीं मिलती और मौसम असामान्य रूप से गर्म बना रहता है। अगले 2 दिन के मौसम का हाल 23 अप्रैल: एमपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। 24 अप्रैल: गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश हो सकती है। तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

Go to News Site