Collector
सरोजनीनगर में भव्य धर्मोत्सव, सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति | Collector
सरोजनीनगर में भव्य धर्मोत्सव, सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति
Sudarshan News

सरोजनीनगर में भव्य धर्मोत्सव, सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल देंगे प्रस्तुति

इनपुट- अंशुमान दुबे, लखनऊ सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को संस्कृति, श्रद्धा और सामूहिक सहभागिता का अद्वितीय संगम देखने को मिलेगा। विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह की प्रेरणा से बुधवार, 22 अप्रैल, सायं 5 बजे से 7 बजे तक, नटकुर मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। इस विशेष अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी सुमधुर वाणी और लोकप्रिय भजनों के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को भक्ति और भावनाओं की दिव्य अनुभूति कराएंगे। ‘धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर’ अभियान के अंतर्गत आयोजित यह कार्यक्रम भारतीय संस्कृति के संरक्षण, आध्यात्मिक जागरूकता और सामाजिक समरसता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम होगा, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को एक सूत्र में पिरोने का भी कार्य करेगा। यह सरोजनीनगर के सबसे बड़े और समावेशी सांस्कृतिक आयोजनों में से एक बनने जा रहा है। कन्हैया मित्तल भक्ति संगीत की दुनिया का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जो विशेष रूप से खाटू श्याम और बालाजी के भजनों के लिए प्रसिद्ध हैं। मात्र 7 वर्ष की आयु से भजन गायन की शुरुआत करने वाले मित्तल पिछले 28 वर्षों से भक्ति संगीत की सेवा में समर्पित हैं। उनके लोकप्रिय भजन "ओ साँवरे मुझे तेरी जरूरत है" और "कर लो प्यार श्याम से" आज भी जन-जन की आस्था का स्वर बन चुके हैं। इस आयोजन के संबंध में डॉ. राजेश्वर सिंह का कहना है कि , "धर्मोत्सव @ सरोजनीनगर केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि हमारी परंपराओं, आस्था और सामाजिक एकता को सुदृढ़ करने का एक सशक्त माध्यम है। संगीत और भक्ति के माध्यम से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, नैतिक मूल्यों और आपसी सद्भाव को बढ़ावा देना ही इस पहल का उद्देश्य है। गौरतलब है कि डॉ. सिंह के प्रयासों से पूर्व में सुप्रसिद्ध गायक हनी सिंह अपनी लाइव परफॉर्मेंस दे चुके हैं, इसके अतिरिक्त मेगास्टार संजय दत्त भी रोड शो के माध्यम से ग्रीन एनर्जी को प्रोत्साहित करने का संदेश दे चुके हैं।

Go to News Site