Collector
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो:दोपहर में 3, रात में 3 घंटे का करेंगे युद्धाभ्यास; 5 किमी का एरिया सील, रूट डायवर्ट | Collector
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो:दोपहर में 3, रात में 3 घंटे का करेंगे युद्धाभ्यास; 5 किमी का एरिया सील, रूट डायवर्ट
Dainik Bhaskar

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर फाइटर विमानों का एयर शो:दोपहर में 3, रात में 3 घंटे का करेंगे युद्धाभ्यास; 5 किमी का एरिया सील, रूट डायवर्ट

यूपी के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आज यानी बुधवार को फाइटर विमानों का एयर शो होगा। सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अरवल कीरी करवत गांव के पास बने एयर स्ट्रिप पर भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों की गड़गड़ाहट सुनाई देगी। सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर के 9 फाइटर जेट टेकऑफ और लैंडिंग का प्रदर्शन करेंगे। 6 घंटे चलने वाले एयर शो के लिए 5 किलोमीटर का एरिया सील कर दिया गया है। एक्सप्रेस–वे के एयर स्ट्रिप पर दिन में 2 बजे से शाम 5 बजे तक और शाम में 6 बजे से रात 9 बजे तक युद्धाभ्यास होगा। यूपीडा यानी यूपी एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, पहली बार पूर्व से पश्चिम की दिशा में लड़ाकू विमान उड़ान भरेंगे। इससे पहले पश्चिम से पूर्व की दिशा में एयर शो हुआ था। मंगलवार दोपहर को वायुसेना के नौ लड़ाकू विमानों ने एयर स्ट्रिप पर पहुंचकर लगभग एक घंटे तक अभ्यास किया। इस दौरान विमानों की गर्जना सुनकर लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन का कहना है कि एयर-शो न केवल सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि इससे क्षेत्र की पहचान भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होगी। इससे पहले जून 2023 में यह अभ्यास 4 घंटे तक चला था। 16 नवंबर 2021 को PM मोदी ने सुल्तानपुर से ही पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया था। कार्यक्रम के दौरान भी एयर स्ट्रिप पर सुखोई, जगुआर और मिराज जैसे लड़ाकू जहाजों ने आसमान में करीब एक घंटे तक करतब दिखाए थे। खुद PM मोदी एयरफोर्स के हरक्युलिस जहाज से एयर स्ट्रिप पर उतरे थे। लखनऊ से गाजीपुर तक बने 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की लागत 22,494.66 करोड़ रुपए है। अक्टूबर, 2018 से इसका निर्माण शुरू हुआ था, जो सितंबर 2021 में बनकर कंप्लीट हुआ। एक्सप्रेस-वे पर यातायात व्यवस्था में अस्थायी बदलाव एयर शो के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…

Go to News Site