Sudarshan News
उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में स्थित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर भारतीय वायुसेना ने एक बड़े पैमाने पर युद्धाभ्यास किया। इस दौरान सुखोई-30MKI, मिराज-2000, जगुआर और स्वदेशी तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के साथ C-295 जैसे ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट ने भी सफल लैंडिंग और टेकऑफ का प्रदर्शन किया। अभ्यास के वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें वायुसेना की ताकत और तैयारी साफ दिखाई देती है। वायुसेना इस एक्सप्रेस-वे को आपातकालीन परिस्थितियों में वैकल्पिक रनवे के रूप में इस्तेमाल करने की क्षमता का परीक्षण कर रही है। इसी वजह से प्रशासन ने लगभग 12 किलोमीटर के हिस्से को अस्थायी रूप से बंद कर दिया और यातायात को 1 मई तक के लिए डायवर्ट किया गया है। ऐसे एक्सप्रेस-वे रनवे युद्ध या आपातकालीन स्थिति में बेहद महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अगर किसी स्थिति में एयरबेस पर हमला होता है, तो वायुसेना इन हाईवे एयरस्ट्रिप का उपयोग करके अपने अभियानों को जारी रख सकती है। इस अभ्यास में भारतीय वायुसेना के लगभग सभी प्रमुख लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया। इस भव्य एयरशो और अभ्यास ने न केवल वायुसेना की तैयारियों को मजबूती दी है, बल्कि सुल्तानपुर और आसपास के क्षेत्रों को राष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान भी दिलाई है। प्रधानमंत्री मोदी ने किया था उद्घाटन गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की इस एयरस्ट्रिप का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 नवंबर 2021 को किया था। उस अवसर पर उन्होंने C-130J हरक्यूलिस विमान से यहां लैंडिंग भी की थी। उद्घाटन के समय सुखोई और जगुआर जैसे फाइटर जेट्स ने भी आसमान में शानदार प्रदर्शन किया था। इसके बाद जून 2023 में भी यहां वायुसेना ने लंबा अभ्यास किया था।
Go to News Site