Collector
ग़ाज़ियाबाद में माॅडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही | Collector
ग़ाज़ियाबाद में माॅडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही
Sudarshan News

ग़ाज़ियाबाद में माॅडिफाइड साइलेंसर के विरुद्ध परिवहन विभाग की सख्त कार्यवाही

*ग़ाज़ियाबाद*:- जनपद गाजियाबाद में माॅडिफाइड साइलेंसर (तेज/अत्यधिक ध्वनि उत्पन्न करने वाले साइलेंसर) के विरुद्ध परिवहन विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में संचालित किया गया, जिसका उद्देश्य ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण एवं आमजन को राहत प्रदान करना है। अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ऐसे वाहनों की पहचान की गई जिनमें अवैध/माॅडिफाइड साइलेंसर लगे पाए गए। कुल 3 वाहनों का चालान किया गया तथा 2 वाहनों के माॅडिफाइड साइलेंसर मौके पर ही हटवाए गए। आवश्यकतानुसार कुछ वाहनों को जब्त भी किया गया। एआरटीओ (प्रवर्तन) मनोज कुमार मिश्रा ने बताया कि माॅडिफाइड साइलेंसर का प्रयोग मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है। इससे ध्वनि प्रदूषण बढ़ता है, जिससे आमजन, विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों एवं मरीजों को गंभीर असुविधा होती है। जनपदवासियों से अपील की जाती है कि वे अपने वाहनों में मानक (स्टैंडर्ड) साइलेंसर का ही प्रयोग करें तथा यातायात नियमों का पालन करें। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

Go to News Site