Collector
बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान जारी... मालदा में वोटिंग सेंटर के बाहर हंगामा; जानें कहां-कहां हो रही वोटिंग | Collector
बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान जारी... मालदा में वोटिंग सेंटर के बाहर हंगामा; जानें कहां-कहां हो रही वोटिंग
Sudarshan News

बंगाल की 152 और तमिलनाडु की 234 सीटों पर मतदान जारी... मालदा में वोटिंग सेंटर के बाहर हंगामा; जानें कहां-कहां हो रही वोटिंग

आज पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनावी प्रक्रिया जोरों पर है। तमिलनाडु की सभी 234 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो चुका है, जबकि पश्चिम बंगाल में 152 सीटों पर पहले चरण के तहत वोट डाले जा रहे हैं। बंगाल में इस चरण में 1478 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला मतदाता करेंगे। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। वहीं तमिलनाडु में द्रविड़ मुनेत्र कड़गम के नेतृत्व वाले गठबंधन और अखिल भारतीय अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कड़गम-बीजेपी गठबंधन के बीच प्रतिस्पर्धा है। सुबह से ही दोनों राज्यों में मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। मालदा में ईवीएम खराबी से तनाव पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मोथाबाड़ी क्षेत्र में स्थित एक मतदान केंद्र पर ईवीएम में खराबी आने से स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सेक्टर अधिकारी के देर से पहुंचने पर नाराज मतदाताओं ने उन्हें घेर लिया। कुछ लोगों द्वारा अधिकारी के साथ धक्का-मुक्की की भी खबर सामने आई है। स्टालिन ने किया मतदान, लोगों से अपील तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वे इस बार भी कोलाथुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से लोकतांत्रिक कर्तव्य निभाने की अपील करते हुए कहा कि हर नागरिक का वोट देना बेहद जरूरी है। उदयनिधि स्टालिन ने भी डाला वोट राज्य के उपमुख्यमंत्री उदयनिधि स्टालिन ने भी चेन्नई के एक मतदान केंद्र पर जाकर वोट डाला। उन्होंने स्याही लगी उंगली दिखाते हुए जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। शुभेंदु अधिकारी का बयान नंदीग्राम और भवानीपुर से बीजेपी उम्मीदवार तथा नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने मतदान के बाद बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि “सनातन जीतेगा और उसकी रक्षा होगी।” साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग के कार्य की सराहना की, लेकिन कुछ स्थानों पर अव्यवस्था और उपद्रव की भी बात कही।

Go to News Site