Collector
चुनाव के दौरान पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर तंज, कहा-‘झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लगी’ | Collector
चुनाव के दौरान पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर तंज, कहा-‘झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लगी’
Rajasthan Patrika

चुनाव के दौरान पीएम मोदी का ममता बनर्जी पर तंज, कहा-‘झालमुड़ी मैंने खाई, लेकिन मिर्ची टीएमसी को लगी’

Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में आज यानी 23 अप्रैल को राज्य के कई सीटों पर चुनाव चल रहे हैं। साथ ही बाकि बची सीटों पर प्रचार का दौर जारी है। इसी प्रचार में पीएम मोदी ने एक बार फिर राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसा है। पश्चिम बंगाल की राजनीति में इस समय बयानबाजी का तापमान काफी ऊपर है। इसी बीच गुरुवार को पीएम मोदी ने नदिया जिले के कृष्णानगर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया और मंच टीएमसी पर जमकर निशाना साधा। यह रैली ‘विजय संकल्प सभा’ के नाम से आयोजित की गई थी, जहां पीएम मोदी ने न सिर्फ राज्य सरकार की नीतियों की आलोचना की, बल्कि चुनावी माहौल को लेकर भी तीखे तंज कसे। अपने भाषण में उन्होंने एक हालिया मुद्दा भी उठाया, ‘झालमुड़ी’ वाला मामला, जो पिछले कुछ दिनों से चर्चा में बना हुआ है।

Go to News Site