Rajasthan Patrika
Strait of Hormuz: अमेरिका-ईरान युद्ध और होर्मुज स्ट्रेट को लेकर रोजाना नए अपडेट सामने आ रहे हैं। हाल ही में होर्मुज स्ट्रेट में दो जहाजों पर हमला हुआ था। जिसके बाद पूरी दुनिया में हलचल मच गई। जिसके बाद भारत सरकार ने भी इस पर अपना रुख साफ किया। भारत सरकार ने स्थिति को लेकर साफ और संतुलित रुख अपनाया है। सरकार का कहना है कि जिन दो जहाजों पर हमला हुआ, वे भारतीय नहीं बल्कि विदेशी थे। राहत की बात यह है कि उन जहाजों पर मौजूद सभी भारतीय नागरिक पूरी तरह सुरक्षित हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भारत लगातार ईरान के संपर्क में है ताकि इस संवेदनशील इलाके से गुजरने वाले भारतीय जहाजों की आवाजाही सुरक्षित बनी रहे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जिन जहाजों पर फायरिंग हुई, वे भारत से जुड़े नहीं थे, हालांकि उनके क्रू में कुछ भारतीय जरूर शामिल थे।
Go to News Site