Collector
रात 2 बजे सोफे के पास दिखा अजगर, मच गई अफरा-तफरी | Collector
रात 2 बजे सोफे के पास दिखा अजगर, मच गई अफरा-तफरी
AajTak

रात 2 बजे सोफे के पास दिखा अजगर, मच गई अफरा-तफरी

रात के करीब दो बजे थे. महाराष्ट्र में कल्याण के गांधारी रोड पर सब कुछ शांत था, तभी एक फर्नीचर की दुकान के भीतर हलचल ने लोगों की नींद उड़ा दी. लकड़ी के फर्नीचर के बीच एक विशाल अजगर रेंग रहा था. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. डर और हैरानी के बीच रेस्क्यू टीम को बुलाया गया. कुछ ही देर में पहुंची टीम ने सूझबूझ के साथ अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया.

Go to News Site