AajTak
यूपी के अयोध्या में भगवान श्रीराम के पिता महाराज दशरथ की स्मृतियों को भव्य रूप देने के लिए 15 किलोमीटर लंबा दशरथ पथ बनाया जा रहा है. यह मार्ग साकेत पेट्रोल पंप से बिल्वहरी घाट तक विकसित होगा और सीधे राजा दशरथ की समाधि स्थल से जुड़ेगा. इस कॉरिडोर की सबसे बड़ी खासियत इसके डिवाइडर पर लगने वाले 30 भव्य स्तंभ होंगे, जिन पर योग की 15 हस्त मुद्राएं और 15 शस्त्र प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. करीब 6 फीट ऊंची ये कलाकृतियां श्रद्धालुओं और पर्यटकों को भारतीय संस्कृति और शौर्य की झलक दिखाएंगी. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप इस परियोजना के सौंदर्यीकरण पर लगभग 85 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. दशरथ पथ के बनने से राजा दशरथ की समाधि तक पहुंचना आसान होगा.
Go to News Site