Collector
राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP; दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय... थोड़ी देर में नितिन नवीन से मिलेंगे | Collector
राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP; दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय... थोड़ी देर में नितिन नवीन से मिलेंगे
Sudarshan News

राघव चड्ढा ने छोड़ी AAP; दो तिहाई सांसदों के साथ BJP में करेंगे विलय... थोड़ी देर में नितिन नवीन से मिलेंगे

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने पार्टी से अलग होने का फैसला लेते हुए राजनीति में नया मोड़ ला दिया है। उन्होंने कहा कि अब वे AAP से दूरी बनाकर सीधे जनता के बीच काम करेंगे। राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी अब अपने मूल उद्देश्यों से भटक चुकी है और गलत लोगों के प्रभाव में आ गई है। उनका कहना है कि यही वजह है कि आम जनता भी धीरे-धीरे पार्टी से दूरी बना रही है। उन्होंने घोषणा की कि वे भारतीय जनता पार्टी के साथ जुड़कर आगे की राजनीतिक यात्रा जारी रखेंगे। राघव ने कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में काम करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। राघव चड्ढा ने स्पष्ट किया कि उन्होंने राजनीति में कदम व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं रखा था, बल्कि सार्वजनिक सेवा के उद्देश्य से जुड़े थे। उनका कहना है कि उन्होंने अपने जीवन के कई साल पार्टी को मजबूत करने में लगाए। उन्होंने बताया कि उनके सामने दो विकल्प थे या तो राजनीति छोड़ दें या फिर नया रास्ता अपनाएं। अंततः उन्होंने नई दिशा में आगे बढ़ने का निर्णय लिया। राघव ने कहा कि वे पिछले कुछ समय से पार्टी की गतिविधियों से खुद को अलग कर चुके थे। उनके मुताबिक, जिस पार्टी को उन्होंने मेहनत और समर्पण से खड़ा किया, वह अब अपनी मूल सोच से दूर हो चुकी है। आम आदमी पार्टी के ये हैं राज्यसभा सांसद 1. राघव चड्ढा (पंजाब) 2. संदीप पाठक (पंजाब) 3. संजय सिंह (दिल्ली) 4. अशोक कुमार मित्तल (पंजाब) 5. हरभजन सिंह (पंजाब) 6. विक्रमजीत सिंह साहनी (पंजाब) 7. बलबीर सिंह सीचेवाल (पंजाब) 8. स्वाति मालीवाल (दिल्ली) 9. एन.डी. गुप्ता (दिल्ली) 10. संजीव अरोड़ा (पंजाब) राघव के मुताबिक ये सांसद उनके साथ 1. विक्रमजीत सिंह साहनी 2. राजेंद्र गुप्ता 3. स्वाति मालीवाल 4. संदीप पाठक 5. राघव चड्ढा 6. हरभजन सिंह 7. अशोक मित्तल "मैंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसी स्थिति आएगी- संदीप पाठक" इस बीच, संदीप पाठक ने कहा, "आम आदमी पार्टी के राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं; इनमें से दो-तिहाई हमारे साथ हैं। हमने उनके हस्ताक्षर भी राज्यसभा के सभापति को सौंप दिए हैं। मैंने अपनी ज़िंदगी में कभी कल्पना भी नहीं की थी कि ऐसी स्थिति आएगी। मैं 10 साल से इस पार्टी से जुड़ा रहा हूँ। आज, मैं आम आदमी पार्टी से अलग हो रहा हूँ।" उन्होंने कहा, "मैं एक साधारण पृष्ठभूमि से आता हूँ; अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद, मैं IIT में प्रोफ़ेसर बन गया। मेरा एकमात्र उद्देश्य कुछ रचनात्मक करना था। हमने आम आदमी पार्टी को इसलिए चुना क्योंकि हम सचमुच देश के लिए कुछ सार्थक काम करना चाहते थे। हमने हमेशा पार्टी को सबसे ऊपर प्राथमिकता दी है। हमारा एकमात्र उद्देश्य देश की सेवा करना ही है; मैं उन सभी लोगों के प्रति अपना आभार व्यक्त करना चाहूँगा जिन्होंने आम आदमी पार्टी में हमारे साथ मिलकर काम किया। आज से, मेरा रास्ता अलग हो जाता है। मैं पूरे देश भर के स्वयंसेवकों को धन्यवाद देता हूँ।"

Go to News Site