Sudarshan News
आम आदमी पार्टी (AAP) के भीतर चल रही अंदरूनी खींचतान अब खुलकर सामने आ गई है। लंबे समय से चल रही असहमति और तनाव के बीच पार्टी को बड़ा झटका लगा है, जब राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने भाजपा में शामिल होने की घोषणा कर दी। शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि राज्यसभा में पार्टी के दो-तिहाई से अधिक सदस्य भी इसी निर्णय का हिस्सा हैं। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ आयोजित प्रेस वार्ता में राघव चड्ढा ने कहा कि राज्यसभा में बहुमत के अनुपात को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि संवैधानिक प्रावधानों के तहत आवश्यक दस्तावेज राज्यसभा सभापति को सौंप दिए गए हैं। जानकारी के अनुसार, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी और राघव चड्ढा के बीच पिछले कई महीनों से मतभेद और तनाव की स्थिति बनी हुई थी। यही तनाव अब बड़े राजनीतिक बदलाव में बदल गया है। AAP के राज्यसभा सांसदों की स्थिति फिलहाल आम आदमी पार्टी के पास राज्यसभा में कुल 10 सांसद हैं, जिनमें प्रमुख नाम इस प्रकार हैं- 1. राघव चड्ढा 2. संजय सिंह 3. स्वाति मालीवाल 4. हरभजन सिंह 5. राजिंदर गुप्ता 6. विक्रमजीत साहनी 7. नारायण दास गुप्ता 8. अशोक कुमार मित्तल 9. संदीप पाठक 10. संत बलबीर सिंह राघव चड्ढा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इनमें से सात सांसद भाजपा में शामिल हो रहे हैं। उनके अनुसार हरभजन सिंह, राजिंदर गुप्ता, विक्रमजीत साहनी, स्वाति मालीवाल समेत कई सांसद इस फैसले का हिस्सा हैं।
Go to News Site