Collector
राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक हुए BJP में शामिल; नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता... आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट | Collector
राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक हुए BJP में शामिल; नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता... आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट
Sudarshan News

राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक हुए BJP में शामिल; नितिन नवीन ने दिलाई सदस्यता... आम आदमी पार्टी में बड़ी टूट

आम आदमी पार्टी (AAP) को शुक्रवार, 24 अप्रैल 2026 को उस समय बड़ा झटका लगा जब उसके सात राज्यसभा सांसदों ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सदस्यता ग्रहण कर ली। इस घटनाक्रम ने दिल्ली की राजनीति में नई हलचल पैदा कर दी है। इस बदलाव से पहले ही राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने संकेत देते हुए कहा था कि पार्टी के दो-तिहाई सांसद भाजपा में शामिल होने का निर्णय ले चुके हैं। उन्होंने इसे संवैधानिक प्रावधानों के तहत लिया गया कदम बताया था। संदीप पाठक और अशोक मित्तल के साथ प्रेस वार्ता के दौरान राघव चड्ढा ने कहा था कि राज्यसभा में बहुमत के अनुपात को देखते हुए पार्टी के कई सांसद भाजपा में विलय का निर्णय ले रहे हैं। उनके अनुसार यह कदम राजनीतिक रणनीति का हिस्सा है। इसके बाद सभी सात सांसदों ने दिल्ली स्थित भाजपा कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान भाजपा नेतृत्व के वरिष्ठ सदस्य नितिन नवीन भी मौजूद रहे, जहां औपचारिक रूप से उनका स्वागत किया गया। इस घटनाक्रम को आम आदमी पार्टी और उसके शीर्ष नेतृत्व के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है। हाल के महीनों में पार्टी के भीतर बदलाव और नेतृत्व से जुड़ी चर्चाएं पहले से ही जारी थीं।

Go to News Site